फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The driver, Ajaykant, is the sworn enemy of the history-sheeter.

Farrukhabad News: चालक अजयकांत की जान का दुश्मन है हिस्ट्रीशीटर

Mon, 05 Jan 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The driver, Ajaykant, is the sworn enemy of the history-sheeter.
राजेपुर। एक नजदीकी रिश्तेदार की जमीन हड़पने में रोड़ा बनने पर हिस्ट्रीशीटर चालक अजयकांत की जान का दुश्मन बन गया है। हिस्ट्रीशीटर दो बार हमला कर चुका है। यही नहीं महिला रिश्तेदार भी हिस्ट्रीशीटर पर प्राथमिकी लिखवा चुकी है।
विज्ञापन

हरदोई डिपो की बस में एक जनवरी को पार्सल से असलहे बरामद होने के मामले में पाली का हिस्ट्रीशीटर संजय और बस चालक अजयकांत की पुरानी रंजिश का परिणाम है। बताते हैं कि अजय कांत की एक नजदीकी रिश्तेदार के पति की मौत के बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने दो बीघा जमीन बिकवा दी थी। उसी रकम से उसने बाइक खरीद ली थी। इसके बाद उसने महिला की जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उसे अपराधी होने का पता चला, तो दूरी बना ली।
विज्ञापन

इसी दौरान फर्जीवाड़ा करके हिस्ट्रीशीटर ने 18 जनवरी 2021 को आर्य समाज चिनहट गोमतीनगर से फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनवाया जिस पर महिला के हस्ताक्षर नहीं थे। महिला ने इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर संजय शुक्ला के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की थी। नौ दिसंबर 2025 को एसपी हरदोई के निर्देश पर पाली थाने में संजय शुक्ला उर्फ बर्री तथा उसके भाई टिल्लू के खिलाफ प्राथमिकी लिखवा दी थी। इस मामले में चालक अजय उसकी भरपूर मदद कर रहा था। इसी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर ने अजयकांत पर दो बार हमला करवाकर पिटवाया था। वह अजय को रास्ते से हटाना चाहता है। उसने फंसाने की साजिश के तहत ही पार्सल में असलह रखवाए थे। बाद में सिपाही के माध्यम से थानेदार को सूचना दिलवाई थी। इसके चलते ही एक सिपाही की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

-परिचालक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखी है। दोनों चालक व परिचालक का शांतिभंग में चालान किया है। फिलहाल असलहे लावारिस में दाखिल किए हैं। बस भी रविवार को दाखिल कर दी है।
-सुदेश कुमार विश्वकर्मा, इंस्पेक्टर, राजेपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed