{"_id":"573caeab4f1c1b5b26ac83eb","slug":"the-doctor-was-absent-wages-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर डॉक्टर, कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर डॉक्टर, कर्मचारियों का वेतन रोका
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बुधवार को कमालगंज सीएचसी समेत दो अन्य अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरबीएस के तीन डॉक्टर समेत कई स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ सबसे पहले गोद लिए गांव ईसापुर पहुंचे। उन्होंने गांव का जायजा लिया। दोपहर लगभग 12 बजे सीएमओ गांव जरारी स्थित पीएचसी पहुंचे। यहां पर सफाई कर्मचारी अमित 8 मई से अनुपस्थित था। सीएमओ ने कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद वह दरौरा स्थित पीएचसी गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को कर्मचारी उपस्थित मिले। दोपहर लगभग एक बजे सीएमओ कमालगंज सीएचसी पहुंचे। सीएमओ ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात डॉ. निर्दोष कुमार, डॉ. स्मिता शाक्य और डॉ. मुक्ता वर्मा के न मिलने पर एमओआईसी डॉ. मानसिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि आरबीएस के तहत स्वास्थ्य कर्मी सुबह 8 से लेकर सायं 4 बजे तक काम करते हैं। लेकिन ये लोग एक बजे ही एमओआईसी को बगैर बताए चले गए। इन लोगों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
यहां पर स्टाफ नर्स वंदना यादव, आयुष फार्मासिस्ट प्रीती बाला भी गैरहाजिर मिलीं। इन लोगों का सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।