फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The DM directed to construct a five-lane road in the water.

Farrukhabad News: डीएम ने पानी में पांच लेन का रास्ता बनाने के निर्देश दिए

Mon, 03 Nov 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The DM directed to construct a five-lane road in the water.
फोटो: 24 श्रंगीरामपुर में कार्तिक मेला तैयारी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद
कमालगंज। तीर्थनगरी श्रंगीरामपुर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का सोमवार को डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। स्नान घाट से 800 मीटर पहले पानी के सोता के ऊपर बनाए गए रास्ते को डीएम ने असंतोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा को कम से कम 5 लेन का रास्ता बनाया जाए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह श्रंगीरामपुर चौराहे पहुंचे तो एसडीएम ने बताया कि गंगा की रेत में डेढ़ किलोमीटर आगे वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल के पास गए गंगा के सोता के आगे 800 मीटर पैदल रास्ते के बाद गंगा में स्नान होना बताया गया। जिला पंचायत द्वारा शवदाह आदि की लकड़ियों पर पानी के बहते सोता पर बनाए गए रास्ते को डीएम ने अपर्याप्त बताते हुए जिला पंचायत के कार्य अधिकारी मातृ प्रसाद मिश्रा से पूछा, ऐसे कैसे काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पांच लेन का रास्ता बनाइये, जिससे लोग आसानी से निकल सकें। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर रजनीकांत ने करीब 15 फिट चौड़ाई में रास्ता बनाने को कहा।




स्नान स्थल से आठ मीटर दूरी पर 15 फीट गहराई से चिंता

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्नान स्थल के पास 8 से 10 मीटर दूरी पर ही 15 फीट गहराई है। गहराई में जाने से रोकने को प्लास्टिक जाल लगाया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा फ्लड कंपनी पांचाल घाट व ढाईघाट पर रहेंगी।
इस पर एसपी ने गहराई में जाने से लोगों को रोकने के लिए रिक्रूट लगाने के निर्देश दिए। गंगा तट पर गोताखोर, मोटर वोट, पीने का पानी, मोबाइल शौचालय, वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

घाट व रास्ते में जनरेटर से प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था व साउंड सिस्टम, एम्बुलेंस, चिकित्सा शिविर लगाने को कहा। बीडीओ अनिल कुमार चंद्रा, एडीओ विनय चौहान, प्रधान अवनीश पिंटू यादव, लेखपाल डॉ अजय, पुरोहित काका तिवारी, मोनू मिश्रा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed