फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district will be developed with Rs 2,476 crore, proposals for 308 works

Farrukhabad News: 2,476 करोड़ से होगा जिले का विकास, 308 कार्यों के प्रस्ताव

Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The district will be developed with Rs 2,476 crore, proposals for 308 works
फर्रुखाबाद। जिले मेंं 2476 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। जनप्रतिनिधियों ने जिले में विकास कार्यों के लिए 308 प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को दिए। मुख्यमंत्री ने भी सभी को जल्द ही इन कार्यों को स्वीकृत कर धरातल पर उतारने की बात कही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कानपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ रविवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास में बैठक की। इसमें जिले से विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर व एएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी जनप्रतिनिधि हैं। कानपुर मंडल उत्तर प्रदेश का ‘विकास अग्रदूत’ है। विकास कार्यों में पारदर्शिता, प्राथमिकता और समयबद्धता अनिवार्य है।
विज्ञापन

मंडल के छह जिलों के जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कुल 1,362 निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इनकी अनुमानित लागत 10,914 करोड़ रुपये है। इसमें सड़क, पुल, फ्लाईओवर, बाईपास, इंटर-कनेक्टिविटी, मिसिंग लिंक रोड, सिंगल कनेक्टिविटी, धार्मिक स्थलों के विकास, सुरक्षा तथा लॉजिस्टिक्स से प्रस्ताव शामिल रहे। इनमें सर्वाधिक 426 कार्य कानपुर नगर के 5,006 करोड़ रुपये के प्रस्तावित किए गए। दूसरे नंबर पर फर्रुखाबाद में 2,476 करोड़ की लागत से 308 कार्य प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास समय से पूरे करने के साथ नगर विकास विभाग के कार्यों में स्थानीय जनप्रतिनिधि के नाम का शिलापट्ट लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक मानचित्र पर आएगा जनपद
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे से गुरसहायगंज तक फोरलेन हाईवे निर्माण का प्रस्ताव दिया है। यह फोरलेन हाईवे सदर व भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से निकलने के साथ ही तीन जनपदों के विकास की रफ्तार बढ़ाएगा। इससे फर्रुखाबाद के साथ ही बरेली व कन्नौज की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस हाईवे का उन्होंने जिला कार्ययोजना में प्रस्ताव भिजवाने के साथ निजी प्रस्ताव भी दिया है। कमालगंज कस्बे के लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बाईपास भी प्रस्तावित किया। इसमें वन विभाग का कुछ रोड़ा था। इस पर उन्होंने पेड़ गिनवाए तो 3900 पेड़ निकले। इसका मूल्यांकन कर पीडब्ल्यूडी देगा। उन्होंने बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए ठंडी सड़क स्थित देवरामपुर की दोनों रेलवे क्राॅसिंग पर एक किमी लंबा ओवरब्रिज प्रस्तावित किया है। प्रमुख जरूरतों में शामिल बिजली, पानी, सड़क की कोई समस्या नहीं होगी। शहर में 600 करोड़ की सीवरेज योजना बड़ी होने से तीन खंडों में फतेहगढ़, आवास विकास व शहर में विभाजित कर पूरी कराई जाएगी।



26 किमी लंबी कड़हर से चाचूपुर तक सड़क की मंजूरी तय
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में 26 किमी लंबी कड़हर से चाचूपुर तक सड़क का प्रस्ताव दिया है। सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च होने का अनुमान है। इस सड़क निर्माण के लिए वह पहले भी कई बार प्रस्ताव दे चुके हैं। इससे मुख्यमंत्री की ओर से सड़क निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। इस सड़क के निर्माण से रोडवेज बस का संचालन कराना भी आसान होगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अर्जुनपुर पुल का निर्माण हो चुका है। इससे अर्जुनपुर तक सड़क बनने से जनपद हरदोई के लोगों को भी आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed