फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district tops the entire country in saturation drive.

Farrukhabad News: सेचुरेशन ड्राइव में जिला पूरे देश में अव्वल

Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The district tops the entire country in saturation drive.
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सेचुरेशन ड्राइव में फर्रुखाबाद जिले ने देश में पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन कर दिया है। इसके लिए दिल्ली में हुए कार्यक्रम में प्रदेश को सम्मान मिला है।
विज्ञापन


किसानों को सभी योजनाओं से संतृप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने सेचुरेशन ड्राइव के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पूरे देश के सात राज्यों से सात जनपद चयनित किए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से जनपद फर्रुखाबाद चयनित है। जनपद में पांच लाख 44 हजार 118 किसानों के पास 23 लाख 51 हजार 819 गाटा भूमि है। सेचुरेशन ड्राइव के तहत 6 नवंबर 2023 से इन किसानों के गाटा व खतौनी आधार से लिंक किए जा रहे हैं। कृषि कल्याण एवं सहकारिता विभाग की ओर से दिल्ली के अशोक होटल में सभी सात राज्यों की समीक्षा की गई। ई-केवाईसी का 24 प्रतिशत सत्यापन पूर्ण होने से जनपद को सभी राज्यों में पहला स्थान हासिल हुआ। जबकि भूमि रिकार्ड का 44 प्रतिशत सत्यापन होने से दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली में हुए समारोह में प्रदेश स्तर से अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी व जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की जमकर तारीफ हुई। उन्हें सम्मानित भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सेचुरेशन ड्राइव में जनपद ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed