फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The development works of Bhaupur Khurd will be investigated by the committee.

Farrukhabad News: भाऊपुर खुर्द के विकास कार्यों की कमेटी से होगी जांच

Sun, 10 Nov 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The development works of Bhaupur Khurd will be investigated by the committee.
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाऊपुर खुर्द के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


गांव भाऊपुर खुर्द के मजरा नगला कलार निवासी रूपलाल आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव में कराए गए विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई है। उन्होंने शिकायत के संबंध में शपथपत्र भी दिया था। इस पर जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने विकास कार्यों की जांच के लिए डीआरडीए के परियोजना अधिकारी व आरईडी के अधिशासी अभियंता की कमेटी गठित कर दी है। 30 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। डीपीआरआर राजेश चौरसिया ने बताया कि तत्कालीन प्रधान के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों की शिकायत की गई थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed