फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The demand for potatoes has increased in markets across Bihar, Bengal, and Assam.

Farrukhabad News: बिहार, बंगाल, असम के साथ मंडियों में बढ़ी आलू की मांग

Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The demand for potatoes has increased in markets across Bihar, Bengal, and Assam.
फर्रुखाबाद। बिहार, बंगाल, आसाम के साथ स्थानीय मंडियों में आलू की मांग बढ़ने और आवक घटने से भाव में उछाल आने लगा है। बुधवार को सातनपुर मंडी में 60 से 70 रुपये प्रति क्विंटल आलू महंगा बिका। आवक घटने से व्यापारियों ने हाथों-हाथ आलू की खरीद की। इससे किसानों को तौल के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में चार दिन पहले 150 से 175 ट्रक आलू की आमद हो रही थी। इससे मंडी में जाम की स्थिति रहती थी। अब किसान आलू की खोदाई के साथ गेहूं की बुआई भी कर रहा है। इससे आलू की खोदाई भी धीमी पड़ गई। भाव की मंदी से कई किसानों ने खोदाई रोक दी। वह पक्की फसल में भाव बढ़ने की उम्मीद लगाए हैं। इससे मंडी में आलू की आवक घटने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी में करीब 70 ट्रक आलू पहुंचा। वहीं व्यापारी बिहार, बंगाल, आसाम के लिए आलू की लोडिंग की तैयारी में थे। आवक घटने से स्थानीय मंडियों में आलू की मांग बढ़ गई। इससे आढ़तों पर व्यापारियों ने आलू खरीद के लिए भाव भी बढ़ा दिए। 60 से 70 रुपये प्रति क्विंटल उछाल के साथ 401 रुपये से लेकर 581 रुपये प्रति क्विंटल आलू बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में आलू कम आने से व्यापारियों ने हाथो-हाथ आलू खरीद लिया। वहीं मंगलवार को मंडी में करीब 80 ट्रक आलू पहुंचा था। तब 331 रुपये से लेकर 521 रुपये प्रति क्विंटल आलू की बिक्री हुई थी। आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू ने बताया कि मंडी से बिहार के लिए करीब 15 ट्रक, बंगाल व आसाम के चार-चार ट्रक लोड किए गए। आलू की आवक कम होने से स्थानीय मंडियों में भी आलू की मांग बढ़ी है। इससे आलू भाव में उछाल आने लगा है।

वर्जन

अब आलू के भाव में सुधार हो रहा है। आसपास मंडियों के आलू भाव और एक सप्ताह के औसत भाव के हिसाब से सातनपुर मंडी में भाव निर्धारित होता है। उसी हिसाब से मंडी शुल्क लिया जा रहा है। -अनूप कुमार दीक्षित, प्रभारी सचिव मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed