फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The demand for Ganga Expressway took out on foot

गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को पैदल यात्रा निकाली

Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The demand for Ganga Expressway took out on foot
अमृतपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से निकालने की मांग को लेकर पैदल यात्रा राजेपुर से तहसील तक निकाली। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद को न जोड़े जाने से सरकार ने जनता के साथ अन्याय किया है। इससे फर्रुखाबाद का विकास रुक जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे से जो जिले जोड़े गए हैं, उन जिलों में गंगा नहीं है। जबकि फर्रुखाबाद में गंगा व रामगंगा दोनों नदियां हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने से गंगापार का विकास होगा। यात्रा में शामिल लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेंद्र कुमार को दिया। इस दौरान प्रशांत अवस्थी, अमित यादव, विनीत शुक्ला, अरुण कुमार, पिंटू चौहान, अमित पाल मौजूद आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed