{"_id":"581f6c834f1c1bfb02b37638","slug":"the-death-of-the-young-woman-with-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
शमसाबाद क्षेत्र में फैले बुखार का कहर जारी है। रविवार को एक और युवती की जान बुखार ने ले ली है। गांव रोशनाबाद की रहने वाली रोशनी (20) पुत्री कल्लू को आठ-दस दिन से बुखार आ रहा था। उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर जाते समय रोशनी ने दम तोड़ दिया। सुबह उसका शव जब रोशनाबाद पहुंचा तो घर में हाहाकार मच गया। कल्लू का कहना है कि वह अपनी बिटिया के हाथ पीले करने के लिए सभी बंदोबस्त कर चुका था। इलाज के लिए शहर ले गया। लाखाें रुपये खर्च होने के बाद भी उसकी जान नहीं बची।
विज्ञापन