फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The death of the young man taking medication

दवा लेने आए युवक की मौत

Thu, 12 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Thu, 12 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man taking medication
घटनास्थल पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सीने में दर्द होने पर प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने आए युवक का उपचार करने की बजाए डॉक्टर ने उसको लाइन में बैठा दिया। थोड़ी देर बाद युवक की मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले डॉक्टर अस्पताल से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


गांव खेमरैगाई निवासी शमसाद (40) बुधवार शाम फतेहगढ़ आया था। उसके सीने में दर्द उठा तो वह कानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने गया। डाक्टर को उसने सीने में दर्द होने की बात बताई। मगर डॉक्टर ने उसे लाइन से आने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद बाद दर्द तेज हुआ और उसकी वहीं मौत हो गई। यह देख अस्पताल में बैठे मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डाक्टर ने शमसाद के पास से मिले मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी और अस्पताल से भाग गया। मरीजों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मचारियों और मरीजों के बयान लिए। परिजन अस्पताल आए और शमसाद के शव को लेकर चले गए। प्रभारी कोतवाल केसी गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजा था। परिजन शव ले गए है। मगर उन्होंने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed