फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The cow was buried alive, the video went viral

गोवंश को जिंदा दफनाया, वीडियो वायरल

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The cow was buried alive, the video went viral
नवाबगंज। मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू स्थित गोशाला में गोवंश को जिंदा दफनाए जाने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर रविवार को एसडीएम ने पहुंचकर जांच की। इसमें वीडियो कहीं अन्य स्थान का होना पाया गया। गोवंश का मामला होने से एसडीएम के निर्देश पर प्रधान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कई गोवंश गड्ढे में जिंदा दफनाए गए हैं। वायरल वीडियो में जिन लोगों की आवाज सुनाई दे रही है, वह भाषा स्थानीय है। सितवनपुर पिथू गोशाला का वीडियो बताए जाने पर प्रधान शेर बहादुर सिंह ने मामले की जानकारी एसडीएम सदर को दी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार को मोहम्मदाबाद बीडीओ गोपीनाथ पाठक के साथ थाने पहुंचे। वहां प्रधान को बुलाकर वीडियो के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम सदर ने बताया कि वायरल वीडियो में जो स्थान दिख रहा है और जिन लोगों की आवाज सुनाई दे रही है, उनकी पहचान नहीं की जा सकी। प्रधान व गोपालकों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में वीडियो कहीं अन्य स्थान का लग रहा है। गोवंश का मामला होने और वीडियो वीभत्स होने से उन्होंने एफआईआर के निर्देश दिए। प्रधान शेर बहादुर सिंह की ओर से नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed