{"_id":"256985bef672079516ada02d7793ff29","slug":"the-counting-of-the-preparations-take-cctv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियां शुरू, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियां शुरू, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक दर्जन कमरों में मतगणना होगी। दो कमरों में दो एआरओ तथा अन्य कमरों में एक-एक एआरओ बैठेंगे। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
एक नवंबर को क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत प्रत्याशियों की मतगणना कसबा स्थित आरपीपीजी कालेज में होगी। शुक्रवार को मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग, जाली, मेजें आदि लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। कालेज के मुख्य द्वार से मतगणना वाले कमरों तक पोल लगाकर बैरीकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी शिवप्रसाद ने बताया कि मतगणना स्थल पर एक दर्जन कमरों में 14 काउंटर लगेंगे। दो कमरों में दो-दो एआरओ और शेष बचे कमरों में एक-एक एआरओ रहेगा। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। लाउडस्पीकर से परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
एजेंट बनने को थाने से रिपोर्ट आवश्यक- खंड विकास अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत की मतगणना में एक क्षेत्र पंचायत एवं उसका एक ही एजेंट बनेगा।
जिला पंचायत सदस्य के एजेंट टेबलवार बनाए जाएंगे। मतगणना के समय काउंटर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं उसके एजेंट में से एक ही व्यक्ति अंदर रहेगा। एजेंट बनने के लिए पहले उसे थाने से रिपोर्ट लगवानी होगी।
प्रत्याशी तीन-तीन फोटो साथ लाएं- खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी अपने साथ तीन-तीन फोटो लाए। इसमें जीतने वाले प्रत्याशी की एक फोटो प्रमाणपत्र चस्पा होगी तथा एक फोटो रजिस्टर पर चस्पा की जाएगी। एक अतिरिक्त फोटो प्रत्याशी अपने साथ रखेगा।