{"_id":"68c5bd206fadab1012043a76","slug":"the-construction-of-the-model-shop-is-not-picking-up-pace-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-129821-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रफ्तार नहीं पकड़ रहा मॉडल शॉप का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रफ्तार नहीं पकड़ रहा मॉडल शॉप का निर्माण
Sun, 14 Sep 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 17, निर्माणाधीन मॉडल शॉप। स्रोत: विभाग
फर्रुखाबाद।
ग्राम पंचायतों में स्थायी राशन दुकान के लिए मॉडल शॉप का निर्माण कराने के आदेश हैं। जिम्मेदारों के रुचि न लेने से यह योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 75 मॉडल शॉप में अभी 43 का निर्माण शुरू तक नहींं कराया गया है।
गांव में कोटेदार संकरी गलियों में राशन की दुकान चला रहे हैं। अधिकांश कोटेदार अपने घर से दुकान चलाकर राशन वितरण में मनमानी भी कर रहे हैं। वहीं डोर स्टेप डिलीवरी भी दुकान तक नहीं हो पा रही है। इसको देखते हुए शासन से गांवों में मॉडल शॉप का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 75 माॅडल शॉप निर्माण कराने के आदेश दिए गए। निर्माण पर धनराशि मनरेगा से खर्च होनी है।
इसमें ब्लॉक कायमगंज में सर्वाधिक 14, शमसाबाद में 11, नवाबगंज, राजेपुर, बढ़पुर, कमालगंज व मोहम्मदाबाद में 10-10 मॉडल शॉप स्वीकृत किए गए। इनकी लागत 8.50 लाख रुपये निर्धारित है। प्रधानों व सचिवों के रुचि न लेने और मनरेगा का 60-40 के अनुपात का मानक पूरा न कर पाने से यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन
हालात यह हैं कि स्वीकृत 75 मॉडल शॉप में 10 फीसदी भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। सिर्फ 32 ग्राम पंचायतों में ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। वहीं 43 ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष के पांच माह बीतने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है।
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से सभी बीडीओ को निर्देशित किया जा चुका है। शीघ्र ही सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिन स्थानों पर निर्माण चल रहा है, उसे निर्धारित समय में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।