फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The condition of the rape victim scorched by fire worsened

Farrukhabad News: दिल्ली में भर्ती झुलसी किशोरी की हालत गंभीर

Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The condition of the rape victim scorched by fire worsened
फर्रुखाबाद। धमकी देने पर आग लगाने से झुलसी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी की जमानत निरस्त कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गांव के शिवओम सहित दो लोगों के खिलाफ किशोरी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाईकोर्ट से दोनों आरोपी जमानत पर छूटकर गांव आ गए थे। शिवओम ने किशोरी को कई बार धमकी दी थी।
चार नवंबर को किशारी ने तंग आकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 12 दिन बाद शिवओम व अंकित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने किशोरी को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किशोरी के पिता ने फोन पर बताया कि मंगलवार शाम से पुत्री की हालत बिगड़ गई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि जमानत निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में प्रपत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed