फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The clouds blinked, then it rained heavily.

Farrukhabad News: बादलोें की आंख मिचौैली, फिर झमाझम बारिश

Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The clouds blinked, then it rained heavily.
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल की आंख-मिचौली होती रही। धूप खिलते ही गर्मी और फिर मौसम सामान्य रहा। शाम साढ़े तीन बजे अचानक आए बादल झमाझम बरसे। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। बरसात के चलते निचले गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। आने-जाने वालों को दिक्कत हुई। छतों पर युवतियों, महिलाओं और गलियों में बच्चों ने बारिश का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बरसात होने से शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम, लिंजीगंज, मदारवाड़ी, छेदा चूरन सिंह वाली गली, स्टेट बैंक गली, पलरिया, भीकमपुरा, ढुइंया, घुमना-लाल सराय मुख्यमार्ग और रस्तोगी मोहल्ला समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कामकाज के लिए निकले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर दोपहिया वाहन बंद होने से लोगों को धक्का परेड करनी पड़ी। अधिकतर नाले ओवरफ्लो होने से किनारे बसे लोगों को भी खासी दिक्कतें हुईं। कछियाना भूमिगत नाला चोक हो जाने से गंगानगर तक नाले का पानी ऊपर से बहने लगा। इससे आसपास की गलियों में कीचड़ भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed