{"_id":"69b068e6da1ba5ee67051827","slug":"the-citys-power-supply-was-disrupted-for-eight-hours-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138661-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: केबल बॉक्स फुंकने से आठ घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: केबल बॉक्स फुंकने से आठ घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति
Wed, 11 Mar 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से शहर का ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र ठप हो गया। इससे उपभोक्ताओं को मंगलवार सुबह से लगातार आठ घंटे बिजली नहीं। व्यापारियों सहित 10 हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को बिजली चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस दी।
शहर के ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का आवास विकास तिराहे स्थित होटल के पीछे सुबह करीब 9.15 बजे केबल बॉक्स फुंक गया। इससे उपकेंद्र ठप हो गया। जानकारी पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। फॉल्ट मिलने से 9.45 बजे मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान वहां से गुजरी लकूला उपकेंद्र व राजेपुर जाने वाली 33केवी लाइन भी शटडाउन लेकर बंद कराई गई। दिन भर चले मरम्मत कार्य के दौरान ठंडी सड़क उपकेंद्र से जुड़े चौक फीडर, रेलवे सड़क, सिटी आदि फीडरों के करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5.15 बजे फॉल्ट ठीक कर उपकेंद्र चालू किया गया। इसके बाद बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
आज भी नहीं मिलेगी बिजली
शहर के एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि बुधवार को 33/11 केवी ठंडी सड़क उपकेंद्र पर वीसीबी मरम्मत कार्य और चौक फीडर बनाने का काम कराया जाएगा। इससे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान बिजली न मिलने पर अपील की है। कहा कि जरूरत पड़ने पर उपखंड अधिकारी का फोन नंबर 9415334175 व अवर अभियंता के 9415116013 नंबर पर संपर्क करें।