{"_id":"6111148d8ebc3e794e600915","slug":"the-city-struggled-with-the-jam-people-were-troubled-farrukhabad-news-knp6451479176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझता रहा शहर, लोग घंटों हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझता रहा शहर, लोग घंटों हुए परेशान
विज्ञापन
शहर में लालगेट पर लगा जाम।
- फोटो : FARRUKHABAD
जाम से जूझता रहा शहर, परेशान रहे लोग
फर्रुखाबाद। दो दिन कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को शहर में कई बार जाम लगा। इससे लोग घंटों परेशान रहे। वाहनों की संख्या अधिक होने, डिग्री कालेज का पेपर छूटने से परीक्षार्थियों की भीड़ तथा पालिका का कूड़ा वाहन आने से दिक्कत खड़ी हो गई। बढ़पुर, रोडवेज, लालसराय, घुमना और चौक पर जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
बाजार में सुबह से ही खासी रौनक रही। घरों से निकले लोगों की संख्या काफी रही। सुरक्षा होने के बावजूद चौक पर कई बार जाम लग गया। दोपहर 12 बजे डिग्री कालेज में हो रही परीक्षा खत्म हुई, तो एक साथ बड़ी संख्या में दोपहिया, चौपहिया वाहनों से परीक्षार्थी सड़क पर निकले। इससे बढ़पुर, रोडवेज, लालगेट पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।
बता दें कि सबसे बड़ी दिक्कत नगर पालिका के बड़े कूड़ा वाहनों का दोपहर में शहर के गुजरना है। दोपहर करीब एक बजे फतेहगढ़ से कूड़ा वाहन आया, तो बढ़पुर, रोडवेज बस स्टैंड, लाल सराय और घुमना पर जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे हो गए कि यातायात के सिपाही पीछे जाम खुलवाते गए और आगे लगता गया। इससे लोग घंटों परेशान रहे।