फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Chief Minister will distribute relief kits to 1,000 flood victims today.

Farrukhabad News: आज 1,000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will distribute relief kits to 1,000 flood victims today.
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरकर सभा करेंगे। वह बाढ़ प्रभावित एक हजार लोगों को राहत किट बांटेंगे। बेघर हुए 31 बाढ़ पीड़ितों को भूमि का पट्टा व आवास के लिए धनराशि देंगे। मुख्यमंत्री के सभास्थल की दिनभर तैयारी चलती रही। सभा में ग्रामीणों को पहुंचाने के लिए 174 बसों की व्यवस्था की गई है
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ से करीब 70 गांव प्रभावित हैं, इसमें 19295 परिवार के 78671 लोग बाढ़ से घिरे हैं। बाढ़ से करीब 7200 हेक्टेयर फसलें प्रभावित होने के साथ 127 ग्रामीण बेघर हुए हैं। अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच सेमी ऊपर है। बाढ़ पीड़ितों का दर्द व हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां जनसभा करने के साथ 1,000 बाढ़ पीड़ितों को 26 प्रकार की सामग्री वाली राहत किट वितरित करेंगे।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित 96 ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से आवास के 1.20 लाख रुपये व 67 लोगों को आवासीय पट्टा दिया जा चुका है। जबकि 31 बेघर बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा व आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का चेक वितरित करेंगे। 40 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए ब्लॉक स्तर पर पहले ही बैठकें कर प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। 174 बसें ब्लॉक परिसर से गांवों में भेजकर ग्रामीण सभास्थल तक पहुंचाए जाएंगे।

6,000 वर्ग मीटर में बनाया गया पंडाल
पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री की सभा के लिए 6,000 वर्ग मीटर में पंडाल व मंच बनाया गया है। पंडाल में 7500 लोगों को बैठने के लिए भगवा रंग की कुर्सी डाली गई है। पंडाल में करीब 10 हजार लोगों की जगह है। टेंट का ठेका बनारस के ठेकेदार को दिया गया। सभास्थल के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाने के साथ मंच के दोनों ओर दो-दो एसी लगाए गए हैं। मंच के पर्दे भी भगवा रंग के लगाए गए है। मंच व पंडाल बनाने का काम बुधवार देर शाम तक चलता रहा।

सांसद, विधायक, डीआईजी, डीएम व एसपी ने देखी व्यवस्था
पुलिस लाइन में मंच बनाने के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि अधिकारी व्यवस्था देखने पहुंचे। इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, विधायक डॉ. सुरभि, नागेंद्र सिंह राठौर व सांसद मुकेश राजपूत भी पहुंचे। सांसद व विधायकों ने जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसी बीच सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से तैयारियों के संबंध में वार्ता की। दोपहर बाद डीआईजी यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हेलीपैड के लिए 676 वर्गमीटर में बिछाई गईं ईंटें
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हेलीपैड तैयार कराने में जुटे रहे। यहां 26 गुणा 26 यानी 676 वर्गमीटर में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए ईंटें बिछाई गईं। साथ ही हेलीपैड से मंच तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया गया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे सभास्थल पहुंचेंगे।

सफाई में जुटे रहे 100 से अधिक कर्मचारी
पुलिस लाइन गेट से लेकर मैदान तक सफाई व्यवस्था में 100 से अधिक कर्मचारी जुटे रहे। पुलिस लाइन के गेट पर पेंट कराया गया। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों ने एंटी लार्वा का छिड़काव किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से तिर्वा तिराहे से लेकर पुलिस लाइन गेट तक 275 मीटर दूरी में इंटरलॉकिंग का काम कराया गया।



बनाए गए 10 पार्किंग स्थल
मुख्यमंत्री की सभा में आने वाले वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। फतेहगढ़ में जेजेआर गेस्ट हाउस, डीएन कालेज, कृष्णा लॉज पार्किंग, ऑफिसर्स क्लब के पीछे, रोडवेज वर्कशाप, फतेहगढ़ स्टेडियम के अलावा रामप्यारी गेस्टहाउस में और जेएनवी रोड स्थित दरगाह हजरत शाह के पास वाहन खड़े कराए जाएंगे। रखा बालिका इंटर कॉलेज से सेंट्रल जेल चौराहे तक करीब दो किमी में सड़क किनारे वाहन खड़े कराने की व्यवस्था की गई है। सातनपुर मंडी में इमरजेंसी पार्किंग व्यवस्था की गई है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कानपुर रेंज से करीब 400 पुलिस कर्मी बुलाए गए हैं।
---------------
निगम के सात रीजन से 20 वीआईपी कारें आईं
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिकारियों के उपयोग के लिए परिवहन निगम से 20 वीआईपी कारें मंगाई गई हैं। बरेली, प्रयागराज, इटावा, झांसी, बरेली, अलीगढ़ समेत सात रीजन से वाहनों को मंगाया गया है। सभी वाहन देर शाम तक प्रशासन के अधीन कर दिए गए। (संवाद)

---------------
चार ब्लॉक में बांटा सभास्थल
डीआईजी यमुना प्रसाद शाम को पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने सभास्थल, पंडाल व मंच का निरीक्षण किया। सभास्थल को चार ब्लॉकों में बांटकर पुलिस टीमों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि बाहर से 16 सीओ, छह अपर पुलिस अधीक्षक, 60 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर व करीब 400 आरक्षी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed