फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The charkha will whistle, rockets and shots will spread rainbow colours.

Farrukhabad News: चरखी बजाएगी सीटी, रॉकेट व शॉट्स बिखेरेगा सतरंगी छटा

Mon, 20 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The charkha will whistle, rockets and shots will spread rainbow colours.
फोटो-04, पटाखे की दुकान पर खरीददारी करते लोग। संवाद
फर्रुखाबाद। धूम धड़ाके के बीच दिवाली की खुशियां हर तरफ दिख रही हैं। आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ब्रांडेड आतिशबाजी की मांग है।
विज्ञापन

अबकी सीटी बजाने वाली चरखी और सतरंगी छटा वाले रॉकेट व शॉट्स लोगों को पसंद आ रहे हैं। पिछले साल ग्राहकों का रुझान देखते हुए दुकानदारों ने इस बार तेज आवाज वाले पटाखों का स्टॉक ज्यादा नहीं रखा। सिर्फ आवाज वाली आतिशबाजी के बजाय रंगीन रोशनी वाले पटाखों को बाजार में लाया गया।
विज्ञापन

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में सजी पटाखे की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। रंगीन रोशनी के बीच आसमान में पहुंचकर तीन से दस साउंड वाली आतिशबाजी खूब बिकी। इनकी कीमत 50 से 500 रुपये तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराशूट रॉकेट बच्चों के लिए खास रहे। दस रॉकेट का का पैकेट 100 से 600 रुपये कीमत का बिक रहा था। आसमान में पहुंचकर गोल्डन सिक्कों के आकार में छूटने वाले रॉकेट बच्चों को काफी पसंद आए। मिट्टी के देशी अनार की मांग ज्यादा रही। इसके साथ ही देशी सुतली बम, महताब व लाइट की भी मांग ज्यादा रही। सीको, फुलझड़ी, सतरंगी फुलझड़ी 25 से 100 रुपये पैकेट बिक रहे थे।

चरखी पटाखा बाजार में नया आया है। इसे चलाने सीटी बजेगी। म्यूजिकल वार के नाम से चटाई सीटी आई है, जो कानों को भड़ाम की आवाज नहीं, बल्कि सीटियां सुनवाएगी। दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि जीएसटी दरें घटने से इस बार पिछले साल की अपेक्षा आतिशबाजी की कीमत में कमी आई है। इससे बिक्री भी ठीक होने का अनुमान है।

फोटो-04, पटाखे की दुकान पर खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-04, पटाखे की दुकान पर खरीददारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed