फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The chants of Jai Ganga Maiya echoed like in Kashi.

Farrukhabad News: काशी की तरह गूंजे गंगा मैया के जयकारे, दिव्य गंगा आरती

Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The chants of Jai Ganga Maiya echoed like in Kashi.
फोटो-26 पांचाल घाट गंगा तट पर हवन करते जिला​धिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी साथ में उनकी पत्नी डॉ.
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार दोपहर दो बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हवन-पूजन किया। इसके बाद मेले में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। शाम को गंगा तट पर काशी की तरह भव्य गंगा आरती हुई। इस दौरान गंगा मैया के जयकारों के साथ वैदिक मंत्रों के उच्चारण से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन


पांचाल घाट गंगा तट पर बसी आस्था की नगरी मेला रामनगरिया का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने शनिवार को किया। इस दौरान प्रशासनिक कार्यालय के परिसर में हवन पूजन हुआ। फिर डीएम, उनकी पत्नी व एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार सिंह यज्ञ में शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हुए हवन आहुति डालकर डीएम ने लोकमंगल की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञ की पावन अग्नि और मंत्रों की गूंज से मेला परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। यज्ञ के समय भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर, रमला राठौर, दिनेश सिंह मौजूद थे। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल, शशांक मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से यज्ञ कराया है। इसमें सभी ने आहुति डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जिलाधिकारी, सीडीओ, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार सिंह डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार, साधु-संत व श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। वहां विधिविधान से गंगा पूजन किया गया। इसके बाद काशी की तरह आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल की टीम में शामिल अभय नारायण शुक्ल, शशांक मिश्र, राघव शुक्ल, राघव तिवारी, प्रिय कृष्ण तिवारी ने भव्य गंगा आरती संपन्न कराई। गंगा मईया के पावन आंचल को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। 21 हजार दीप जलाकर ‘गंगे तव दर्शनात मुक्तिः’, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘मेला श्री रामनगरिया पांचाल घाट’ जैसे संदेश दीपों के माध्यम से उकेरे गए। दीपों की रोशनी से जगमगाता गंगा तट अद्भुत छटा बिखेर रहा था। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मेला रामनगरिया में आस्था, साधना और संस्कार का यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करता नजर आया। इस दौरान एसडीएम रजनीकांत पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, डॉ. विकास शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो-26 पांचाल घाट गंगा तट पर हवन करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी साथ में उनकी पत्नी डॉ.

फोटो-26 पांचाल घाट गंगा तट पर हवन करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी साथ में उनकी पत्नी डॉ.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed