फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The chain was snatched from the neck by breaking the car of Bhakiyu District President

Farrukhabad News: भाकियू जिलाध्यक्ष की कार तोड़कर गले से चेन छीनी

Fri, 24 Feb 2023 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The chain was snatched from the neck by breaking the car of Bhakiyu District President
कमालगंज। बरात में नाचने को लेकर वर-वधू पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद मैनपुरी के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष की कार का शीशा तोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष के गले से युवक चेन छीन कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बा के आदर्श नगर निवासी सागर की बरात कस्बा के निकटवर्ती गांव महरुपुर राबी में बुधवार देर शाम आई थी। इसमें मैनपुरी के भोगांव निवासी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष चरन सिंह भी आए थे। रात करीब एक बजे बैंड बाजे पर नाचने के दौरान वर व वधू पक्ष के कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। वहां लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इसी को लेकर पांच युवकों ने बरात में आए जिलाध्यक्ष चरन सिंह की कार के पीछे वाला शीशा तोड़ दिया। युवकों ने जिलाध्यक्ष से गाली-गलौज कर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जिलाध्यक्ष ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। जिलाध्यक्ष चरन सिंह ने बताया कि युवकों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये की चेन छीन ली। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed