फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The central compartment of the train robbery, the woman hurled down

ट्रेन की रिजर्व बोगी में लूट, महिला को नीचे फेंका

Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The central compartment of the train robbery, the woman hurled down

फर्रुखाबाद। जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस की रिजर्वेशन बोगी में घुसे बदमाशों ने मंगलवार रात भरतपुर रेलवे स्टेशन पर महिला से जेवरातों भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर उसे बोगी से नीचे फेंककर भाग निकले। गनीमत थी कि धक्का देते समय ट्रेन की स्पीड धीमी थी। इससे महिला की जान बच गई। पति ने तुरंत चेन खींची, गाड़ी के रुकते ही घायल पत्नी को उठाकर बोगी में ले आया। बुधवार सुबह दंपति ने जीआरपी फर्रुखाबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


जिला हरदोई थाना शाहाबाद के मोहल्ला कटरा निवासी कुमोदकांत पांडेय परिवार के साथ राजस्थान प्रांत के जिला सीकर में रहते हैं। उनकी पत्नी सुचित्रा देवी वहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। कुमोदकांत की साली पूजा की 17 फरवरी को शादी है। इसी से कुमोदकांत परिवार के साथ मंगलवार को जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस की बोगी संख्या 19715 में रिजर्वेशन कराकर फर्रुखाबाद आ रहे थे। रिजर्व सीट बोगी के गेट के पास थी। रात 12.50 बजे ट्रेन भरतपुर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही कुमोदकांत की बोगी में बदमाश घुस आए। ऊपर की सीट पर कुमोदकांत और नीचे की सीट पर उनकी पत्नी सुचित्रा देवी सो रही थीं।
विज्ञापन


सुचित्रा को सोते देख बदमाशों ने उसके पास रखे बैग को उठाने का प्रयास किया। बैग की तनी महिला के हाथों में फंसी होने से वह जाग गई। यह देख बदमाश बैग छीनने के लिए धक्कामुक्की करने लगे और उसे धकियाते हुए बोगी के गेट तक आ गए। यहां बदमाशों ने महिला से बैग छीन लिया। इसी बीच ट्रेन चल दी तो बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। पत्नी की चीख पर जागे कुमोदकांत ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। सुचित्रा को बोगी में लाकर बैठाया। गार्ड ने बोगी में आकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन पर रुकी लेकिन यहां पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कुमोदकांत ने मोबाइल से अपने भाई नीरज को घटना की जानकारी दी। नीरज कार से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आए। बुधवार सुबह ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची तो कुमोदकांत की तहरीर पर दो बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट निल पर दर्ज की गई।


एसओ ने बताया कि घटनास्थल भरतपुर स्टेशन का है। इसलिए इसकी विवेचना के लिए कागजातों को भरतपुर जीआरपी को भेजा जाएगा। पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। कुमोदकांत ने बताया कि बैग में करीब 1.50 लाख के जेवर और 8 हजार रुपये के अलावा एटीएम कार्ड भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed