{"_id":"5ec6b7568ebc3e9ac806f1c2","slug":"the-businessman-was-beaten-by-three-soldiers-to-the-police-station-farrukhabad-news-knp5613494119","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पुत्र को तीन सिपाहियों ने थाने ले जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पुत्र को तीन सिपाहियों ने थाने ले जाकर पीटा
विज्ञापन
कंपिल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने से गुस्साए तीन सिपाहियों ने व्यापारी पुत्र को थाने ले जाकर पीटा। इसके बाद उसे छोड़ दिया। उसने फिर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की है।
कंपिल निवासी राशिद अली की मुख्य बाजार में बारदाना, हार्डवेयर की दुकान है। उनका बेटा साहिल अली (19) भी साथ बैठता है। बुधवार की दोपहर दुकान पर साहिल था। तभी थाने से तीन सिपाही आए और गालीगलौज कर उसे थाने उठा ले गए। वहां सिपाहियों ने उसको पीटा और करीब दो घंटे बाद छोड़ा।
साहिल ने बताया कि दो माह पूर्व किसी बात पर सिपाहियों ने दुकान पर गालीगलौज की थी। विरोध के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। दरोगा ने जांच के नाम पर मामला रफाृदफा कर दिया। नाराज सिपाहियों ने फिर यह हरकत की। उसने फिर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। उधर, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। यदि मारपीट की गई है तो जांच कराई जाएगी।