{"_id":"67e43f03e01925bb7d0311eb","slug":"the-bullies-beat-up-the-chowmein-seller-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105728-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबंगों ने चाऊमीन विक्रेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबंगों ने चाऊमीन विक्रेता को पीटा
Wed, 26 Mar 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फुटपाथ पर ठेली लगाकर चाऊमीन बेचने वाले युवक को एक खाली प्लाट पर चहारदीवारी कर रहे दबंगों ने पीट दिया। भाई को बचाने आए मासूम को भी नहीं बक्शा। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई करने की जगह पीड़ितों को लाठियां फटकार कर भगा दिया।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला शांतिनगर में मसेनी रोड पर एक खाली जमीन पर कई दिन से रात-दिन चहारदीवारी का काम चल रहा है। खाली जमीन के सामने फुटपाथ पर बिर्राबाग का गोपी चाउमीन की ठेली लगाता है।
मंगलवार रात चहारदीवारी कर रहे दबंगों ने ठेली हटाने को कहा। उसने कल से न लगाने की बात कही तो गुस्साए दबंगों ने पीटना शुरू कर दिया। पास में ही खड़े मासूम भाई नितिन ने भागकर गोपी को बचाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उसे भी पीटा। इस हरकत की सूचना मिलते ही गोपी के परिजन और मोहल्ले की भीड़ एकत्रित हो गई। उसी दौरान चहारदीवारी कराने वाले भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
कार से पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को दौड़ा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। जबकि आरोपी मौके पर ही गाली गलौज करते रहे। गोपी ने बताया कि वह तो फुटपाथ पर ठेली लगाकर परिवार चलाता है। दबंग बिना किसी कारण से ही पीटने लगे।
-- -- -- -- -- -- --
बिर्राबाग में मारपीट की बात गलत है। जिस जमीन पर चहारदीवारी हो रही है, उसमें से कुछ लोग रास्ता चाहते हैं। इसीलिए विरोध कर रहे थे। उन्हें मना कर दिया गया है। पीछे की कालोनी भी अवैध ही बसी है। सड़क पर भीड़ हटवाई गई थी। लाठी नहीं फटकारी गई। - आमोद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, कादरीगेट थाना