फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The building could not be demolished.

Farrukhabad News: 14 साल पुराने मुकदमे में रास्ता खुलवाने पहुंची पुलिस, भवन न टूट सका

Mon, 09 Feb 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The building could not be demolished.
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मलू में 14 वर्षों से चल रहे भूमि विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर रविवार को पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर अधूरी रह गई। अब पुलिस संसाधन के साथ आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा जगत सिंह का धर्मवीर आदि से रास्ते को लेकर लंबे समय से मुकदमा चल रहा था। धर्मवीर की भूमि तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। उक्त भूमि पर दरोगा जगत सिंह ने पहली मंजिल पर आरडी पब्लिक स्कूल तथा दूसरी मंजिल पर आवासीय भवन का निर्माण कर लिया था। न्यायालय ने सुनवाई के बाद फैसला देते हुए स्कूल व मकान के भवन को तोड़कर 10 फीट चौड़ा रास्ता धर्मवीर को देने का आदेश दिया। रविवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक मुन्नालाल यादव पुलिस लाइन से फोर्स, महिला पुलिस, कोर्ट अमीन व जेसीबी के साथ गांव पहुंचे। भवन पर 10 फीट रास्ते का चिह्नांकन कर जेसीबी से तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन पूरा भवन हिलने लगा। इससे काम रोकना पड़ा। बाद में कटर मशीन मंगवाई गई, पर दीवार काटते समय मशीन जल गई।
विज्ञापन

इसके बाद बंद हो गया। कोर्ट अमीन ने धर्मवीर से बड़ी कटर मशीन मंगवाने को कहा और बताया कि जेसीबी से तोड़ने पर पूरा भवन गिर सकता है। रास्ता खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी के जेई से परामर्श लेने की बात कही गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि संसाधनों के अभाव में फिलहाल रास्ता नहीं खोला जा सका, आगे कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि कोर्ट के आदेश के क्रम में विगत दो फरवरी को कोर्ट अमीन शिवओम पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए थे लेकिन पर्याप्त पुलिस बल व संसाधन न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed