फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The brother along with his friends had stolen jewellery and cash from the shop

Farrukhabad News: भाई ने ही साथियों के साथ मिलकर दुकान से चुराए थे जेवर व नकदी

Tue, 26 Aug 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The brother along with his friends had stolen jewellery and cash from the shop
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। एक सप्ताह पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया। भाई ने ही चोरी की घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। सभी आरोपी बाल अपचारी हैं। इन्हें गिरफ्तार कर बाल सुधार बंदी गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला स्मित सुमाल निवासी अमर वर्मा पुत्र प्रमोद कुमार वर्मा की कस्बा राजेपुर में सराफ की दुकान है। 20 अगस्त को अमर वर्मा के छोटे भाई ने अपने साथी के साथ दुकान पहुंचकर करीब 120 ग्राम के जेवर व दस हजार रुपये चोरी कर लिए थे। अमर वर्मा ने छोटे भाई व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने अमर के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमर वर्मा के भाई समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अमर वर्मा की दुकान में उसके भाई ने ही अपने तीन साथियों के सहयोग से चोरी की थी। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें बाल सुधार बंदी गृह भेजा गया है। आरोपियों से जेवर व नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह माल हुआ बरामद
छह सोने की अंगूठी, दो नथ, पांच सोने के फूल, 12 कानों के टॉप्स, एक गले की चेन, दो मांग टीका, एक चांदी का ब्रेसलेट, तीन हजार रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed