{"_id":"58a883d84f1c1b931ad85961","slug":"the-body-was-found-hanging-on-a-noose-rural-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में आम के बाग में एक अधेड़ ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन से ठीक पश्चिम की तरफ नगर के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी सलमान खां के आम के बाग में कुछ लोगों को एक ग्रामीण का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया।
सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली के एसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के गले में लाल प्लास्टिक की नई रस्सी से फंदा लगा था। पेड़ की डाल पर एक मफलर भी रखा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतारकर मुआयना किया। मृतक की उम्र करीब 47 वर्ष होगी। उसके मुंह से खून आ रहा था। वह नेबी ब्लू कलर की जैकेट, सिलेटी रंग की पैंट, सफेद गोल्ड स्टार के जूते पहने था।
विज्ञापन
सीधे हाथ में सफेद गर्म पटटी बंधी थीं। हाथ में दो अंगुलियां ही थीं। पुलिस को उसकी जेब से 37 रुपये, बीड़ी का बंडल, माचिस, पीली थैली में कपूरी के अलावा एक प्लास्टिक का डिस्पोजल ग्लास मिला। लोगों का अनुमान था कि हो सकता है कि ग्रामीण ने शराब का सेवन किया हो। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से 16 फरवरी का कल्यानपुर से पटियाली का एक्सप्रेस का टिकट मिला है जिससे समय 4 बजकर 57 मिनट पड़ा है।
कायमगंज। रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में ग्रामीण के फंदे पर लटके होने के मामले में चर्चा है कि आखिरकार यह ग्रामीण यहां कैसे पहुंचा। जबकि उसके पास कल्यानपुर से पटियाली तक का टिकट है। 16 फरवरी से लेकर अब तक आखिरकार यह ग्रामीण कहां रहा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्थिति साफ होगी। ग्रामीण के बारे में आसपास पता किया जा रहा है।