फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of an elderly man, upset over the issuance of a murder warrant, was found hanging.

Farrukhabad News: हत्या में वारंट जारी होने से परेशान वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 09 May 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 09 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man, upset over the issuance of a murder warrant, was found hanging.
फोटो-12 नरेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : Archive
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। 33 वर्ष पुराने हत्या के मामले में वारंट जारी होने से परेशान 81 वर्षीय नरेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह गांव सिकंदरपुर के बाहर पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और बड़े पुत्र आदित्य ने वारंट से परेशानी के कारण आत्महत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़े बेटे आदित्य एवं भाई राम लखन सिंह ने बताया कि लगभग वर्ष 1992 में गांव के ही महेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब महेश सिंह के भाई सुरेश सिंह ने नरेंद्र सिंह, उनके पिता बड़े सिंह, गांव के ही बहादुर, राधाकिशन एवं बेचेलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बेचेलाल ने मुकदमे से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी। तीन अन्य लोगों की भी मौत हो चुकी है। नरेंद्र सिंह लगभग 4 माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गए थे l
विज्ञापन

वर्ष 2015 में निचली कोर्ट ने आजीवन की सजा सुनाई थी। इसके बाद लगभग तीन माह जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आए थे। अब हाईकोर्ट इलाहाबाद ने पिता नरेंद्र के विरुद्ध हत्या के मामले में वारंट जारी कर दिया था। इससे गांव में आए दिन पुलिस आती रहती थी। इससे परेशान होकर वह जनपद मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला खिबाई निवासी बहन रेखा के यहां दो माह पूर्व रहने चले गए थे। वहां से घर आने के लिए वह 7 मई की सुबह लगभग 11:00 निकले थे पर वह घर पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे पुत्र उदय प्रताप की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। नरेंद्र छह भाइयों में सबसे बड़े थे। खेती करके जीवन यापन करते थे। दो पुत्र आदित्य व उदय प्रताप और पुत्री रेखा है। पत्नी मीना देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल एमएम चतुतर्वेदी ने बताया कि आत्महत्या मामला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed