{"_id":"6883c2a2c369aa490e00e299","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-face-down-in-a-paddy-field-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-127367-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव
Fri, 25 Jul 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। धान के खेत में भरे पानी में औंधे मुंह गिरे मिले युवक को परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक का शराब पीने का आदी था।
थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर गढ़िया के मजरा मोहन नगला निवासी शिवम कुमार (26) मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह शिवम घर से निकला था। दोपहर करीब दो बजे बड़े भाई अमन को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नारायनपुर गढ़िया गांव में स्थित धान के खेत में शिवम पड़ा है। करीब तीन बजे अमन ने पहुंच कर देखा तो शिवम खेत में भरे पानी में औंधे मुंह पड़ा था।
अमन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक डॉ. विकास पटेल ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घटना से भाई अमन, मां सुमन व पिता राजाराम बिलखने लगे। अमन ने बताया कि छोटा भाई शिवम सुबह शराब के नशे में घूम रहा था। वह शराब पीने का आदी है। इसी कारण करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी रेनू उसे छोड़कर मायके चली गई। उसके एक पुत्र भी है। शिवम दो भाई सोनू व अमन से छोटा था।
विज्ञापन
जानकारी पर थाने पहुंच इंस्पेक्टर राजीव कुमार, राजेश गौतम ने परिजनों से पूछताछ की। दरोगा बलवीर कुमार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।