{"_id":"68c9af034087e65425093774","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-floating-in-the-flood-water-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129948-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में उतराता मिला युवक का शव
Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कंपिल। घर से मछली पकड़ने की बात कहकर निकले युवक का शव ग्रामीणों को बाढ़ के पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव दो दिन से जाल में फंसा था।
थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी गिरीशचंद्र के पुत्र रवि (34 ) का शव मंगलवार सुबह ग्रामीणों को गांव से करीब 500 मीटर दूर श्मशान घाट के करीब बाढ़ के पानी में मिला। शव मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा था। उसके शरीर पर जल जीवों के हमले के घाव के निशान थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही मां निर्मला देवी का बुरा हाल हो गया।
परिजनों ने बताया कि रवि दो दिन पूर्व मछली पकड़ने की बात कहकर घर से गया था। रवि पांच भाइयों मे सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
बाढ़ में बाइक समेत गिरा युवक, ग्रामीणों ने बचाया
शमसाबाद। घर लौटते समय बाइक समेत युवक बाढ़ के पानी में गिरकर बहने लगा। ग्रामीणों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा निवासी दीपक कुमार सोमवार सायं करीब 6.30 बजे बाइक से शमसाबाद से बाजार कर घर लौट रहा था। सेरैया मोड़ पर बाढ़ का पानी चल रहा है।
मोड़ पर पहुंचने पर दीपक कुमार बाइक समेत अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में गिर गया। चीख-पुकार मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दीपक को बाढ़ के पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उनकी बाइक भी निकाली। दीपक गिरने से मामूली रूप से चुटहिल हो गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर दीपक कुमार घर चले गए। (संवाद)