फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a villager who had gone to the market was found in Hathiapur

Farrukhabad News: बाजार गए ग्रामीण का हथियापुर में मिला शव

Mon, 24 Nov 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager who had gone to the market was found in Hathiapur
फर्रुखाबाद। घर से बाजार जाने की कहकर निकले एक ग्रामीण का शव हथियापुर में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण शराब पीने का आदी था। परिजनों ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बरौन के मजरा आकलगंज निवासी अतुल कुमार राजपूत (35) का शव रविवार सुबह हथियापुर के पास सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही दरोगा मुनीर खां पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने नमूना एकत्रित किए। कुछ ही देर में भाई विजेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह परिवार के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह बाजार जाने की बात कहकर शनिवार शाम को घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। उनका किसी पर कोई आरोप नहीं है। 10 साल पहले शादी हुई थी, मगर शराब पीने के चलते पत्नी छोड़कर चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे व सिर में गंभीर चोट होने मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अतुल शराब पीने का आदी था। रात में अधिक शराब पीने के बाद ही झाड़ियों में गिरने से मौत हो गई। शरीर पर कोई चोट आदि नहीं है। परिजनों की भी कोई शिकायत नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


युवक की मौत, घर ले गए शव
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के जसमई दरवाजा निवासी शिवम अपने भाई सत्यम (27) को रविवार सुबह गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को लिखित सूचना भेजी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। लिहाजा कुछ पता नहीं चल सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed