फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a villager was found lying in a ditch near the culvert.

Farrukhabad News: पुलिया के पास खाई में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

Mon, 24 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found lying in a ditch near the culvert.
फोटो-19 चपरा मार्ग पर पुलिया के पास घटनास्थल पर मौजूद भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। फूफा के यहां आए शाहजहांपुर के ग्रामीण का शव पुलिया के पास खाई में बाइक समेत पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मार्ग दुर्घटना की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव कांकड़ कठा निवासी प्रमोद कुमार कुशवाह (50) शनिवार को अमृतपुर क्षेत्र के गांव भावन में अपने फूफा गिरीश चंद्र कुशवाह के यहां बाइक से आए थे। शाम को वह अपने घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इससे परिजन व रिश्तेदार परेशान हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह अमृतपुर थाना क्षेत्र गांव चपरा को जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास खाई में लोगों ने उनका शव पड़ा देखा। पास में उनकी बाइक पड़ी थी। जानकारी मिलने पर फूफा गिरीश चंद्र भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। पत्नी सुज्जा देवी, पुत्री सावित्री करिश्मा, पुत्र अंकित व दुर्गेश रो-रोकर बेहाल हो गए। थाना प्रभारी मोनू शाक्या ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रमोद हेलमेट नहीं लगाए थेे।

फोटो-19 चपरा मार्ग पर पुलिया के पास घटनास्थल पर मौजूद भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो-19 चपरा मार्ग पर पुलिया के पास घटनास्थल पर मौजूद भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed