फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a passenger was found in the AC coach of the Kalindi Express.

Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्री का मिला शव

Fri, 12 Dec 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The body of a passenger was found in the AC coach of the Kalindi Express.
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस में प्रयागराज से अपने घर दिल्ली जा रहे एक यात्री की मौत हो गई। आरपीएफ ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर शव को उतरवाकर लोहिया अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया। सूचना पर पहुंचे भाई ने बताया कि वह प्रयागराज में नौकरी करते थे। बलगम में खून आने की वजह से दवा लेने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे यहां पहुंची। इसी दौरान आरपीएफ को ट्रेन की थर्ड एसी एम-3 बोगी के सीट नंबर 47 पर बेहोश यात्री पड़े होने की सूचना मिली। आरपीएफ ने पहुंचकर उसे नीचे उतारा। उसके पास प्रयागराज से दिल्ली की टिकट मिली। जेब में मिली आईडी में साउथ दिल्ली के लाजपतनगर के 32-बी ब्लाक निवासी दिनेश चौटाला (46) अंकित था। सिपाही प्रकाश चंद्र मीना रात 12.12 बजे दिनेेश को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर बड़े भाई सुभाष चौटाला शुक्रवार सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह प्रयागराज के एक शोरूम में नौकरी करते थे। कई दिन से बलगम में खून आने की बात कह रहे थे। इसी के चलते वह दवाई लेने की बात कहकर बृहस्पतिवार को प्रयागराज से चले थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीना ने बताया कि जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed