फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The BJP accused the doctor of calling the vaccine fake

फर्जी वैक्सीन की टिप्पणी पर भाजपाइयों में डॉक्टर को घेरा, हंगामा

Sun, 21 Mar 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
The BJP accused the doctor of calling the vaccine fake
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में डाक्टरों को घेरे भाजपा नेता और वार्ता करते सांसद मुकेश राज - फोटो : FARRUKHABAD
भाजपाइयों ने डॉक्टर पर लगाया वैक्सीन को फर्जी बताने का आरोप
विज्ञापन

शमसाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) फैजबाग में लगे आरोग्य मेले में रविवार को कोरोना टीकाकरण के दौरान हंगामा हो गया। टीकाकरण के दौरान वैक्सीन को फर्जी बताने की जानकारी पर भाजपाइयों ने डॉक्टर को घेर लिया। सूचना पर कई भाजपा नेताओं ने पहुंचकर सीएचसी का घेराव कर दिया। डॉक्टरों और भाजपाइयों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे सांसद ने डॉक्टरों, भाजपाइयों को समझाकर मामला शांत कराया।
आरोग्य मेला में कोरोना टीकाकरण के दौरान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला कि डॉ. शिशिर यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फर्जी वैक्सीन लगवाए जाने की टिप्पणी की गई है। इससे भाजपा मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सावन कुमार ने डॉ. शिविर से विरोध जताया। इस पर डाक्टर व भाजपा नेताओं में नोकझोंक होने लगी। इससे अस्पताल में हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

वहां अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए और पीएचसी को घेर कर प्रदर्शन करने लगे। सांसद मुकेश राजपूत को मामले की जानकारी दी गई। सांसद के पीएचसी पहुंचने पर पदाधिकारियों ने उनसे डॉक्टर की शिकायत की। सांसद ने पदाधिकारियों और डॉक्टर को समझाकर शांत किया। सांसद के जाने के बाद भाजपाइयों ने पीएचसी पर प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा जिला महामंत्री सुनील रावत ने कहा कि जो प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करेगा, उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत किया। इस दौरान केके राजपूत, डॉ. हेमचंद राजपूत, अनिल गंगवार, विजय वीर सिंह, डॉ. वीके गंगवार, सोनू गंगवार आदि मौजूद रहे। सावन गंगवार व सुगंध गंगवार ने कहा कि वह मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। डॉ. शिशिर यादव ने बताया उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रधानमंत्री तो सबके हैं। उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed