फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bike rider car collision killed , daughter injured

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी घायल

Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
बाइक से घर जाते समय कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि
विज्ञापन
बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव जैतपुर निवासी शिवेंद्र सिंह राठौर (48) की मोहम्मदाबाद कस्बे में मोबाइल की दुकान है। शिवेंद्र की बेटी रिया (10) भी शुक्रवार को दुकान पर पहुंच गई थी। रात करीब 8 बजे शिवेंद्र दुकान को बंद कर बाइक से घर लौटने लगे। इनके साथ बेटी रिया भी थी। ताजपुर रोड पर मंडी के पास सामने से आ रही कार से बाइक की जोरदार

टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवेंद्र की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन शिवेंद्र को कानपुर लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव

को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अंजूदेवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों ने बेटी रिया को कालोनी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी भी हालत गंभीर है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि कार में शराब की बोतल भी पड़ी थी।  

कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल
आमने सामने हुई कारों की भिड़ंत में दरोगा और उनकी पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर महिला की मौत हो गई। जिला एटा थाना राजारामपुर के किशनगंज निवासी पंजाब सिंह जिला सीतापुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। शनिवार को पंजाब सिंह अपने घर से वापस सीतापुर कार से परिवार के साथ जा

रहे थे।  रूपापुर के पास सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पंजाब सिंह, इनकी पत्नी अतरदेवी, बेटा विजेंद्र सिंह और रिश्तेदार किरन घायल हो र्गइं। हादसे के बाद घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां अतरदेवी को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। गांव अजमदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार जाटव की पुत्री संध्या स्कूल पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसे अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा घायल हो गई। छात्रा को लहूलुहान देखकर चालक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उपनिरीक्षक ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed