फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Bhagalpur Express stood for three hours after the Hauz pipe burst

हौज पाइप फटने से पौने तीन घंटे खड़ी रही भागलपुर एक्सप्रेस

Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The Bhagalpur Express stood for three hours after the Hauz pipe burst
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। इंजन का हौज पाइप फटने से भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन करीब पौने तीन घंटे तक खुदागंज और कायमगंज स्टेशनों के बीच खड़ी रही। इससे एक पैसेंजर ट्रेन को भी एक घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। फर्रुखाबाद से इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन रुकने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जाते समय मंगलवार सुबह पांच बजे भागलपुर एक्सप्रेस (09452) खुदागंज-कमालगंज स्टेशन के बीच उबरीखेड़ा गुमटी के पास झटके के साथ सुबह करीब पांच बजे खड़ी हो गई। एकाएक ट्रेन रुकने से यात्री सकते में आ गए। ड्राइवर ने नीचे उतर कर देखा, तो इंजन का हौज पाइप (प्रेसर पाइप) फटा था।
विज्ञापन

चालक ने खुदागंज व कमालगंज के स्टेशन मास्टरों को सूचना दी। 6:40 बजे फर्रुखाबाद से इंजन मंगाकर ट्रेन को करीब तीन किमी पीछे खुदागंज स्टेशन ले जाया गया। खराब इंजन को खुदागंज स्टेशन पर छोड़कर ट्रेन 7:50 बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक कमालगंज स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर कमालगंज ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फर्रुखाबाद स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार शाक्य ने बताया कि भागलपुर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed