फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The beginning of the day with Ramdhun, echoing Ganga Maiya

रामधुन से दिन की शुरुआत, गूंजते गंगा मइया के जयकारे

Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The beginning of the day with Ramdhun, echoing Ganga Maiya
रामनगरिया मेले में सांस्कृतिक पांडाल में रास लीला में राधा-कृष्ण का मंचन करते कलाकार। - फोटो : FARRUKHABAD
पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में धार्मिक आयोजन की धूम है। यहां रामधुन से दिन की शुरुआत होने के साथ दिन भर गंगा मइया के जयकारे गूंज रहे हैं। शाम होते ही मनोरंजन क्षेत्र बिजली की झालरों की रोशनी से जगमगाने लगता है।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया में गंगा स्नान का सिलसिला भोर होते ही शुरू हो जाता है। कल्पवासी व साधु-संत पतित पावनी में पुण्य की डुबकी लगाकर रामधुन से दिन की शुरुआत करते हैं। एक माह के इस कल्पवास का एक पखवारा बीतने के साथ धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। भागवत कथा के पंडाल श्रोताओं के भरे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह भगवान सत्यनारायण की कथा व भंडारों की होड़ मची है। हर कोई पुण्य कमाने में मशगूल है। बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़ दिनोदिन बढ़ रही है। मनोरंजन क्षेत्र में बच्चों से लेकर युवा झूले का आनंद ले रहे हैं। मनोरंजन क्षेत्र में शाम होते ही बिजली की सजावट से छटा बिखरने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सांस्कृतिक पंडाल में वृंदावन के कलाकारों ने कृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया। मेले में शिविर लगाकर निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। साध्वी हरिप्रिया ने बताया है कि प्रति दिन 300 लोगों को चश्मा वितरण करने का लक्ष्य है।
शौचालय के टैंकों की दिन में सफाई से कल्पवासी परेशान
मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के लिए लगभग एक हजार शौचालय बनाए गए हैं। बालू में गहराई कम होने से गड्ढे भर गए। मेला प्रशासन द्वारा गड्ढों की दिन में सफाई कराई जा रही है। बदबू उठने कल्पवासी परेशान हैं। कल्पवासियों ने गड्ढों की सफाई रात में कराने की मांग की।

जिलाधिकारी ने मेले का निरीक्षण किया
बुधवार को जनपद में आने वाली गंगा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके चलते जिलाधिकारी ने मेले में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यात्रा के लिए साफ सफाई कराई जा रही है। गंगा आरती के लिए बैरीकेडिंग की गई। जगह के समतलीकरण के साथ आरती के लिए तख्त डाले गए। गंगा आरती के लिए चयनित स्थान से आधा दर्जन से अधिक गंगापुत्रों के घाट हटा दिए गए। गंगा किनारे व रास्ते में 80 होर्डिंग लगाई गईं। देर शाम जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर गंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed