फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The attackers opened fire after the fight, couple injured

Farrukhabad News: हमलावरों ने मारपीट के बाद की फायरिंग, दंपती घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
The attackers opened fire after the fight, couple injured
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला रामसहाय भिड़ौर में रंजिश में प्रधान पति व प्रधान पुत्र ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार देर सायं नगला राम सहाय भिड़ौर निवासी रिषीपाल के चाचा रामविजय घर के बाहर जानवरों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान प्रधान जयदेवी का पति फेरु सिंह व उसका पुत्र अतेंद्र आया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगा। बचाने आई चाची राजेश्वरी देवी को भी पीट दिया।
विज्ञापन

हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। रिषीपाल ने फेरु सिंह, रक्षपाल सिंह, अतेंद्र सिंह और कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रक्षपाल और कमलेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मारपीट हुई थी। फायरिंग की घटना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बाइक तोड़ने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी रामवीर ने गांव के ही रंजीत, कुलदीप और पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि रामवीर की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। हमलावर आए और बाइक तोड़ने लगे। पुत्र विकास ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed