{"_id":"67a244227377ffe55c0aad42","slug":"the-arrangement-of-lohia-hospital-is-in-bad-shape-the-bullet-did-not-come-out-of-the-accountants-thigh-even-on-the-fourth-day-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-120356-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, एक युवक का पैर कटा, सात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, एक युवक का पैर कटा, सात गंभीर
Tue, 04 Feb 2025 10:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार युवक का पैर कट गया। वहीं टेंपो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बल्होखर निवासी सुरेंद्र सिंह के रिश्तेदार जिला हरदोई के थाना सवायजपुर के गांव खड़ाउआ निवासी विरोधी उर्फ कमलकांत कस्बे की बरात में शामिल होने आए थे। टेंपो में सवार होकर घर जाते वक्त उनके रिश्तेदार भगवान सिंह, अपनी पत्नी प्रीति, पुत्र सौरभ और बॉबी के साथ उसी टेंपो में सवार थे।
मंगलवार शाम एक डिग्री कॉलेज के पास नवाबगंज की तरफ से तेजी से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो में बैठे विरोधी उर्फ कमलकांत का पैर कटकर अलग हो गया। इसके अलावा, टेंपो चालक भगवान सिंह, प्रीति, पुत्र सौरभ, बॉबी, के अलावा सुशील कुमार और पत्नी सोनी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते विरोधी उर्फ कमलकांत को लोहिया रेफर कर दिया।