फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The ambulance did not reach the patient even after being stuck in the traffic jam for seven hours

Farrukhabad News: जाम में सात घंटे फंसने के बाद भी मरीज तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Wed, 17 Sep 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 17 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The ambulance did not reach the patient even after being stuck in the traffic jam for seven hours
फोटो-14, पांचाल घाट पुल पर जाम लगने के बाद फंसी एंबुलेंस। संवाद
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल की मरम्मत की वजह से लग रहे जाम में फंसकर लोग रोज परेशान हो रहे। वहीं बीमार व घायलों का अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोहिया अस्पताल से निकली एक एंबुलेंस सात घंटे जाम में फंसने के बाद भी मरीज तक नहीं पहुंच सकी। एंबुलेंस कर्मियों की पुलिस से गुहार भी बेकार साबित हुई। बीते तीन दिनों में छह एंबुलेंस चार से पांच घंटे फंसी रहीं।
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे स्थित पांचाल घाट गंगा पुल मरम्मत के चलते जाम की बड़ी समस्या बन गया। सोमवार शाम जाम में एंबुलेंस के फंसने से शाहजहांपुर जिले की एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जाम से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी करीब साढ़े 10 बजे के करीब लोहिया अस्पताल में खड़ी एक एंबुलेंस को राजेपुर के गांव गांधी से मरीज लेने के लिए रवाना किया गया। यह एंबुलेंस पांचाल घाट पर जाम में फंस गई। एंबुलेंस के स्टाफ ने जाम खुलवा रहे पुलिस कर्मियों को निकलने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।
पुलिस ने फोन पर बात भी की, मगर एंबुलेंस नहीं निकाली गई। शाम छह बजे यानी सात घंटे तक जाम में फंसने के बाद एंबुलेंस को बिना मरीज लिए वापस लौटना पड़ा।
एंबुलेंस का रिकॉर्ड देखें तो राजेपुर सीएचसी से आने वाली छह एंबुलेंस पिछले तीन दिनों में चार से पांच घंटे तक फंस चुकी हैं। एंबुलेंस के जिला प्रबंधक विजय सिंह चौहान ने बताया कि जो एंबुलेंस सात घंटे फंसी, उसके स्टाफ ने पुलिस से गुहार लगाई।
यही नहीं 112 नंबर पुलिस को भी कॉल किया, मगर कोई भी एंबुलेंस को नहीं निकलवा सका। लिहाजा बिना मरीज लिए ही वापस लौटना पड़ा। तीन दिन में छह अन्य एंबुलेंस चार से पांच घंटे तक फंसी रहीं। कुछ एक-दो घंटे भी फंसी। इससे रिस्पॉंस टाइम में खासा फर्क पड़ा है।
पांचाल घाट पुल पर पुलिस तैनात, फिर भी लग रहा जाम



फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल की मरम्मत के दौरान लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिसबल होने के बावजूद जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। एएसपी ने मंगलवार को पांचाल घाट पुल का निरीक्षण भी किया।



पांचाल घाट पुल के निर्माण को लेकर यातायात विभाग के 25 पुलिसकर्मी के साथ ही राजेपुर थाना व पांचाल घाट चौकी के सिपाहियों की ड्यूटी लगी है। रोडवेज बसों को छोड़कर अन्य बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक भी है। मगर इसके बावजूद जाम की समस्या बनी है।
सोमवार को पांचाल घाट पर लगे भीषण जाम में फंसने से एंबुलेंस से अस्पताल ले जाई जा रही घायल महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने पांचाल घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस फंसने की जांच की गई, लेकिन एंबुलेंस फंसने की कोई ठोस जानकारी नहीं लग सकी। (संवाद)
डायवर्जन : रात नौ से सुबह सात बजे तक ही पुल ने निकल सकेंगे बड़े वाहन
रोडवेज विभाग को पत्र भेजा गया है कि निर्माण कार्य होने तक वन चेतना केंद्र पर रोडवेज का अस्थायी बस अड्डा बनाया जाए। रूट भी डायवर्जन किया गया है। शाहजहांपुर व हरदोई से आने वाले वाहन मिर्जापुर होकर व कन्नौज से आने वाले वाहन मलिकपुर से होकर गुजारे जाने के निर्देश हैं। रात नौ से सुबह सात बजे तक ही पांचाल घाट पुल से बड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।





एनएचएआई धीमी गति से कर रहा काम : एएसपी



एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह निरीक्षण करने गए तो एनएचएआई की ओर से पांचाल घाट पुल पर निर्माण कार्य नहीं चल रहा था।
एनएचएआई बेहद धीमी गति से निर्माण कार्य करवा रही है। इनके अफसरों ने निर्माण कार्य कराने के दौरान आठ फ्लैगमैन देने को कहा था, लेकिन दो ही दिए। उनके अधिकारियों से बात कर निर्माण कार्य तेज कराने व फ्लैगमैन उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। एनएचएआई ने 25 सितंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)

फोटो-14, पांचाल घाट पुल पर जाम लगने के बाद फंसी एंबुलेंस। संवाद

फोटो-14, पांचाल घाट पुल पर जाम लगने के बाद फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed