फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The admission form at Sports College, also at the Brahmadutt Stadium in farrukhabad

स्पोर्ट्स कालेज में दाखिले के फार्म ब्रह्मदत्त स्टेडियम में भी

Tue, 01 Jan 2019 11:17 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Tue, 01 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
The admission form at Sports College, also at the Brahmadutt Stadium in farrukhabad
sports shimla
स्पोर्ट्स कालेज में दाखिले के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। जो लोग इसमें दाखिला लेना चाहते हैं वह अब फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से भी फार्म ले सकते हैं। इसके अलावा सभी स्पोर्ट्स कालेज व मंडल स्तरीय कार्यालय में भी फार्म उपलब्ध हैं। ट्रायल की तैयारी कर रहे छोटे खिलाड़ियों को फार्म के साथ ही कक्षा पांच पास या समकक्ष के कागजात, एड्रेस प्रूफ व फार्म के साथ ही दिया गया शपथपत्र भर कर भेजना होगा। गौरतलब है कि स्पोर्ट्स कालेज में दाखिले के लिए खिलाड़ी की उम्र 9 वर्ष से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।   
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कालेज के लिए अभ्यर्थियों के ट्रायल 23 व 24 जनवरी को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई में होंगे। 23 जनवरी को हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन के बालक व बालिका दोनों वर्गों के ट्रायल होंगे। इसके अलावा क्रिकेट के ट्रायल में केवल बालक व जूडो के ट्रायल में केवल बालिकाएं हिस्सा ले सकती हैं। 24 जनवरी को बालक वर्ग के एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी और तैराकी के ट्रायल होंगे। साथ ही कुश्ती व जिम्नास्टिक के लिए बालक व बालिका दोनों वर्गों के ट्रायल होंगे। सूबे में तीन ही स्पोर्ट्स कालेज हैं। इसमें गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई शामिल हैं।            
विज्ञापन

            
स्पोर्ट्स कालेज के फार्म अब स्टेडियम में मिल रहे हैं। आवेदन करने वाले छात्र 200 रुपये देकर स्टेडियम से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।            
कर्मवीर पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed