{"_id":"b65266d3dcfabb559e9a8353fcaccaea","slug":"the-action-committee-formed-bogus-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बूथ कमेटी बनाई तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बूथ कमेटी बनाई तो कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 10 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने बैठक कर संगठन एवं बूथ
विज्ञापन
कमेटियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 20
दिनों में सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारी बना दिए जाएं। बूथ कमेटियों के गठन
में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी बूथ कमेटी बनाई तो संबंधित पर
अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने कहा कि 2017 का चुनाव नजदीक है। इसको लेकर बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि 20 दिन में सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारी बना लिए जाएं। प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं को जोड़ा जाए। फर्जी बूथ कमेटी के गठन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आगामी बैठक में बूथ कमेटी की समीक्षा की जाएगी। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने बारीकी से बूथ कमेटियों के गठन के
बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन काफी महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव और चंद्रपाल यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता अनुपस्थित रहे। इस महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, प्रदीप यादव, अजय कश्यप, राधेश्याम, राजेश यादव, सोनू गुप्ता, असलम शेर खां, असद खान मौजूद रहे।