फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The accused who pushed the constable and ran away was shot in the leg.

Farrukhabad News: सिपाही को धक्का देकर भागे आरोपी के पैर में लगी गोली

Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The accused who pushed the constable and ran away was shot in the leg.
फोटो-10,फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल मान हुसैन, मौजूद सिपाही। स्रोत: जागरूक प
कमालगंज। मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में फरार तीन युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को भोर में पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को लेकर तमंचा बरामद करने जा रही थी। तभी सिपाही को धक्का देकर आरोपी भागा और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य दो युवकों से पूछताछ के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया।

थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में मंगलवार शाम हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में नामजद तीन आरोपियों को इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार भोर अमानाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मान हुसैन, दिलशाद उर्फ शिवलू व बसर से पूछताछ की।
विज्ञापन

टीम ने पकडे गए मान से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तमंचे की जानकारी ली तो उसने शेखपुर गुमटी संख्या 137-सी के सामने भोला नगला मार्ग पर स्थित बाग में छिपाने की बात कही। इस पर पुलिस मान की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए बाग में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कार से उतरते ही मान हुसैन सिपाही को धक्का देकर भागा और छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस व खोखा बरामद हुआ।
पुलिस घायल को सीएचसी ले गई, उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोपहर को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी दिलशाद व बसर का चालान कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मान हुसैन पर नौ मामले दर्ज हैं। इनमें स्थानीय थाने में जानलेवा हमले, मारपीट, गुंडा एक्ट के तहत सात मुकदमे व महाराष्ट्र के जिला बिराहन के थाना दिनदोषी व कुरार में एक- एक मुकदमा दर्ज हैं। दूसरे आरोपी दिलशाद पर छह व तीसरे आरोपी बसर पर एक मुकदमा दर्ज है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गौसपुर में कुछ दिन पहले हुए झगड़े में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी मान हुसैन ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।
15 लोगों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी सद्दाम ने बुधवार को गांव के मान, अरशद, वसीम, सलमान उर्फ गोगा, दिलशाद उर्फ शिबलु, महाराज उर्फ शेखू, वसर व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि करीब चार वर्ष पूर्व मुंबई में उसके बड़े भाई शकील व सलमान पर मान, अरशद, मुन्ने व शादाब ने जानलेवा हमला किया था।

हत्या के प्रयास में उसका मुकदमा मुंबई में दर्ज कराया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसका भाई सलमान गांव में मिस्त्री को बुलाने गया था। तभी इन लोगों ने उसे व भाई सलमान को रोका और मुकदमे में समझौता को कहा। सलमान ने समझौता से मना कर दिया था। तभी अरशद ने हत्या की नीयत से सलमान पर अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली सलमान के बगल से गुजर गई थी। भागने के दौरान इन लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाए थे। (संवाद)

फोटो-10,फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल मान हुसैन, मौजूद सिपाही। स्रोत: जागरूक प

फोटो-10,फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल मान हुसैन, मौजूद सिपाही। स्रोत: जागरूक प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed