{"_id":"63641478134cc07b7704b0a1","slug":"the-accused-was-sent-to-jail-for-shooting-the-young-man-farrukhabad-news-knp72642280","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने में आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारने में आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। युवक को गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी नंद किशोर(25) 29 अक्तूबर की शाम खेत की ओर गया था। गांव के ही राय सिंह, राघवेंद्र, उपेंद्र, अभिनेंद्र सिंह ने चकरोड के विवाद में नंदकिशोर के गोली मार दी थी।
गोली की आवाज सुनकर भाई आनंद किशोर मौके पर पहुंचा और घायल भाई को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से रेफर किए जाने पर परिजनों ने उसे नर्सिंग में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
वहां वह अभी भर्ती है। भाई आनंद किशोर की तहरीर पर पुलिस ने राय सिंह, राघवेंद्र सिंह, उपेंद्र, अभिनेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने गुरुवार को पुलिस ने आरोपी अभिनेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।