{"_id":"65e4c3d0f434c5b0b80b096d","slug":"the-accused-of-slaughtering-cattle-was-first-caught-then-released-uproar-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108958-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोवंश काटने के आरोपी को पहले पकड़ा, फिर छोड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोवंश काटने के आरोपी को पहले पकड़ा, फिर छोड़ा, हंगामा
विज्ञापन
कंपिल। गोवंश काटने के आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कंपिल-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक घर में दबिश देकर मांस का टुकड़ा बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया था।
गोरक्षक को समझाकर पुलिस ने आधे घंटे में जाम खुलवा दिया। मांस के नमूने को लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
क्षेत्र के गांव इकलहरा में एक घर में गोवंश काटे जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घर में दबिश देकर मौके से मांस का टुकड़ा बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को थाने ले आई। आरोप है कि दो घंटे तक थाने में किसी को नहीं घुसने दिया। पुलिस मामले को रफादफा करने में जुट गई।
सूचना पर गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष दानवीर गांव इकलहरा पहुंचे। उनका दावा है कि युवक के घर से गोवंश की खाल, हड्डियां व मांस बरामद हुए है। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एक घंटा बीतने के बाद भी पुलिस नहीं आई। इस पर दानवीर की अगुवाई में ग्रामीणों ने कंपिल-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दानवीर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पकड़े गए युवक को छोड़ कर मामले को रफा-दफा कर दिया है। जाम की सूचना पर एसओ दिलीप कंचन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दानवीर से कहा कि मांस का नमूना लेकर उसका परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत कर जाम खुलवा दिया। दोपहर में सीओ कायमगंज सत्येंद्र सिंह ने मामले में जानकारी की।