फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The accused in custody ran away from the police station

Farrukhabad News: हिरासत में बैठा आरोपी कोतवाली से भाग गया

Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The accused in custody ran away from the police station
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज अपहरण के मुकदमे में हिरासत में बैठा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस की टीमें युवक की तलाश करती रही। सीओ सिटी ने कोतवाली जाकर पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

युवक के नहीं मिलने पर पुलिस के सुर बदल गए। वह दर्ज एफआईआर में युवक के हिरासत में होने की बात लिखा होना ही गलत बताने लगी। मेरापुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी ग्रामीण काफी समय से परिवार के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में रहने लगे। उसकी बालिग पुत्री 30 सितंबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से गई और वापस नहीं आई। दो अक्तूबर को पिता ने पुत्री के लापता होने के मामले में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

युवती ने सोशल मीडिया पर 14 अक्तूबर को वीडियो जारी कर बयान दिया कि उसने गांव के आकाश शर्मा से हाईकोर्ट में शादी कर ली है। उसके परिवार के लोगों से उसको व आकाश काे जान का खतरा है। वह दोनों फर्रुखाबाद आ रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री परिजनों से दोनों की रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 16 अक्तूबर को पिता की तहरीर पर गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर युवती को खोज लिया और आकाश शर्मा के हिरासत में होने की बात एफआईआर में दर्ज कर ली। बुधवार रात हिरासत में बैठा आकाश लघुशंका करने गया। वहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
मुकदमे की विवेचना सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार कर रहे हैं। उनको भी रात में बुलाया गया। पुलिस की टीमें रात भर आकाश की तलाश करती रहीं, लेकिन युवक का पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस के सुर बदल गए। युवती के कोर्ट में बयान कराने के बाद उसको परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने दावा किया कि युवती को खोज लिया है। युवक को कोतवाली नहीं लाया गया। कोतवाली से कोई फरार नहीं हुआ है। गुमशुदगी से तरमीम किए गए मुकदमे में आकाश के हिरासत में लेने की बात गलत लिख गई है।
।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed