फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The 400 kV substation being built at a cost of Rs 926 crore will be trialled this month.

Farrukhabad News: 926 करोड़ से बन रहे 400 केवी उपकेंद्र का इसी माह होगा ट्रायल

Tue, 14 Apr 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The 400 kV substation being built at a cost of Rs 926 crore will be trialled this month.
फोटो-33 नवाबगंज के गांव उखरा स्थित निर्माणाधीन 400केवी उपकेंद्र। स्रोत : कर्मचारी
फर्रुखाबाद । नवाबगंज क्षेत्र के गांव उखरा में 926 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 400केवी उपकेंद्र का इसी माह ट्रायल लिया जाएगा। जुलाई तक इस उपकेंद्र के चालू होने की उम्मीद है। इससे जनपद के अलावा कन्नौज को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। दोनों जनपदों में बिजली समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर-2 योजना के तहत नवाबगंज क्षेत्र के गांव उखरा में 400केवी क्षमता का उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इस उपकेंद्र को बुंदेलखंड के सोलर प्लांट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बदायूं से बनाई गई 400केवी लाइन पूरी हो चुकी है। 96.5 किलोमीटर लंबी लाइन में 255 टॉवर बनाए गए। वहीं उपकेंद्र से महेबा तक 154 किलोमीटर लाइन बनाने का काम चल रहा है। इसमें 435 टॉवर बनाए जाएंगे। करीब 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं उपकेंद्र पर 500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर व 160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। इस उपकेंद्र को महेबा व बदायूं से बिजली मिलेगी। यह उपकेंद्र 220केवी उपकेंद्र निसाई व नीबकरोरी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति करेगा। इससे जनपद में रोस्टिंग की समस्या खत्म होने के साथ निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


132केवी ट्रांसमिशन के सहायक अभियंता हरिवंश कुंतल ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक उपकेंद्र चार्ज कर ट्रायल लिया जाएगा। महेबा की लाइन का काम पूरा होने के साथ जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई में पूरी तरह उपकेंद्र चार्ज कर चालू करने का प्रयास है। इस उपकेंद्र व लाइन बनाने का अब तक करीब 86 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। उपकेंद्र चालू होने पर जिले के साथ कन्नौज को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed