{"_id":"6696cc5c42616d82200fb1b4","slug":"tests-stalled-in-lohia-hospitals-lab-patients-in-distress-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103455-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल की लैब में जांचें ठप, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल की लैब में जांचें ठप, मरीज बेहाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप रहने और पुरुष अस्पताल की लैब में बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब होने से जांचें ठप हो गईं। लिहाजा दूरदराज से आए मरीज बेहाल रहे। यही नहीं कई भर्ती मरीजों की भी जांचें नहीं हो सकीं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के पिता के आकस्मिक निधन के बाद शोकावकाश के चलते भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोहिया पुरुष-महिला अस्पताल की लैब सुबह आठ बजे खोली गई। लैब की बिजली आपूर्ति बंद थी। काफी देर तक कर्मचारी समझ नहीं सके, मगर पूरे अस्पताल में बिजली होने की जानकारी करने पर इलेक्ट्रीशियन से जांच कराई गई।
करीब पांच घंटे तक खोजबीन के बाद दोपहर एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान जांच कराने के लिए आए सौ से अधिक मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
कई मरीजों का रक्त का नमूना लेकर रख लिया गया। मगर इसकी न तो जांच हो सकती और न ही ऑनलाइन फीडिंग। ऐसे में दूरदराज से आई प्रसूताओं समेत अन्य मरीजों को भी भटकना पड़ा। एक बजे जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तो मरीजों में धक्का-मुक्की जैसे हालात हो गए। हालांकि तमाम मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
पुरुष अस्पताल की लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे जांच होना बंद हो गई। ऐसे में एलएफटी (लिवर), आरएफटी (किडनी), टोटल लिपिड प्रोफाइल (कॉलेस्ट्रोल), सीआरपी (बच्चों के इंफेक्शन), फास्टिंग व पीपी (डायबिटीज) आदि जांचें नहीं हो सकीं। सोमवार को अधिक भीड़़ की वजह से बिना जांच के लौटे मरीजों की मंगलवार को भी जांच न हो सकी। करीब 80 मरीज दूसरे दिन भी बिना जांच के लौटने को मजबूर हुए। मंगलवार को 635 मरीजों ने डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्चे बनवाए। अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। इसी दौरान कर्मियों का फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार के पिता के आकस्मिक निधन की सूचना मिली।
दोपहर में शोकावकाश घोषित कर दिया गया। मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 50 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा। पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मशीन सही करने के लिए इंजीनियर को सूचना दे दी है। बुधवार तक सही हो जाएगी।