फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ten MVA transformers damaged, 90 villages lost electricity

दस एमबीए ट्रांसफार्मर हुआ धड़ाम, 90 गांव की बिजली गुल

Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ten MVA transformers damaged, 90 villages lost electricity
दस एमवीए ट्रांसफार्मर खराब, 90 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

नवाबगंज। बारिश और तेज हवा के चलने से आए फाल्टों से साहबगंज विद्युत उपकेंद्र के दस एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इससे 90 गांवों की बिजली गुल हो गई। टेस्ट विभाग ने रविवार को ट्रांसफार्मर खराब घोषित कर दिया है। अब नया ट्रांसफार्मर आने के बाद ही गांवों को बिजली मिल पाएगी।
साहबगंज विद्युत उपकेंद्र पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे फीडरों के माध्यम से करीब 90 गांव को बिजली दी जाती है। शनिवार को दिन में रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवा चलने से 11 केवी लाइनों में फाल्ट आया था। इससे उपकेंद्र से गांवों को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई थी।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद फाल्टों को ठीक कराया गया। इसके बाद दस एमबीए ट्रांसफार्मर बंद हो गया। रविवार को टेस्ट विभाग से अजीत यादव व आशीष गुप्ता ने उपकेंद्र पहुंच कर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की। जिसमें वह खराब निकल गया। इससे 90 गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे बाद गांवों की चालू हो सकी बिजली
फर्रुखाबाद। शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने से 33 व 11 केवी लाइन में कई जगह फाल्ट आ गए थे। इससे ग्रामीण इलाकों की बिजली बंद हो गई थी। शनिवार को दिन भर बारिश होने से फाल्ट ठीक नहीं हो सके। शाम को बारिश थमने के बाद फाल्टों को ठीक करने का काम शुरू कराया गया। देर रात में फाल्ट ठीक होने पर ग्रामीण इलाकों की बिजली चालू की गई। इस कारण करीब 24 घंटे तक गांवों की बिजली गुल रही।

दस हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ आज से अभियान
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के बाद अब राजस्व वसूली पर जोर शुरू हो गया है। सोमवार से दस हजार से अधिक के बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया जाएगा। प्रत्येक जेई को बीस-बीस कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई है। एक्सईएन आरबी यादव ने बताया कि राजस्व वसूली और कनेक्शन काटने को अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed