{"_id":"653413846ae87e9e5f044816","slug":"tempo-riders-took-out-rs-39-thousand-by-picking-farmers-pocket-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1070-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसान की जेब काटकर टेंपो सवारों ने 39 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसान की जेब काटकर टेंपो सवारों ने 39 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
कंपिल। आलू का बीज लेने टेंपो से जा रहे एक किसान की जेब काटकर 39 हजार रुपये निकाल लिए। टेंपो चालक ने दोनों जेबकतरों को बिना किराया लिए रास्ते में ही उतार दिया। शिकायत करने पर टेंपो चालक ने किसान के साथ मारपीट की कोशिश की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी ज्ञानचंद्र ने शनिवार दोपहर आलू का बीज खरीदने के लिए कोऑपरेटिव बैंक से 39 हजार रुपये निकाले। वह टेंपो पर बैठकर कायमगंज आलू का बीज लेने जा रहा था। टेंपो पर दो अज्ञात लोग और बैठे थे। कायमगंज रोड पर दूध डेयरी के पास टेंपो चालक ने उन दोनों यात्रियों को उतार दिया। उनसे किराए के रुपये भी नहीं लिए। साथी यात्रियों के उतरने के बाद जब उसने जेब देखी, तो वह कटी थी। जेब से 39 हजार रुपये गायब थे।
टेंपो चालक दोनों जेबकतरों से बातचीत करता चल रहा था। लिहाजा वह उन्हें जानता था। उसने जब टेंपो चालक से शिकायत की, तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गया। पीडि़त ने कायमगंज कोतवाली में तहरीर दे दी है। जानकारी मिलने पर कंपिल एसओ अशोक कुमार ने टेंपो चालक को पकड़वा लिया। संवाद